फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 पर बोले इसरो चीफ के सिवन, ऑर्बिटर अच्छी तरह से कर रहा है काम

Thu, 26 Sep 2019 01:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
इसरो चीफ, के सिवन - फोटो : ANI
विज्ञापन

इसरो चीफ के. सीवन ने चंद्रयान-2 को लेकर कहा है कि ऑर्बिटर ठीक से काम कर रहा है। सभी चीजें भली-भांति कार्य कर रही है। एक राष्ट्रीय स्तर समिति विश्लेषण कर रही है कि किस कारण लैंडर से संपर्क टूटा था। 

विज्ञापन





के. सीवन ने कहा कि ऑर्बिटर अच्छे तरह से काम कर रहा है। सभी प्रकार के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं, और यह सभी ठीक प्रकार से कार्य कर रहे हैं। हमें लैंडर से कोई सिग्नल नहीं मिला है लेकिन आर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। साथ ही एक राष्ट्रीय स्तर की समिति अब विश्लेषण कर रही है कि वास्तव में लैंडर के साथ क्या गलत हुआ था, जिस कारण संपर्क टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद, हम भविष्य की योजना पर काम करेंगे। इस कार्य के लिए आवश्यक मंजूरी और अन्य प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है। हम उस पर काम कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें