फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: इसरो नए मिशन के लिए तैयार, अगले महीने करेगा मौसम संबंधी उपग्रह INSAT-3DS का प्रक्षेपण

Sun, 28 Jan 2024 02:18 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

इनसेट 3डीएस का प्राथमिक उद्देश्य मौजूदा कक्षा में इनसेट-3डी और 3डीआर उपग्रहों को सेवाओं की निरंतरता प्रदान करना और इनसेट प्रणाली की क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। 
विज्ञापन
ISRO (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने नए मिशन के लिए तैयरा है। इसरो के मौसम संबंधी उपग्रह इनसेट-3डीएस को जीएसएलवी एफ14 पर प्रक्षेपण के लिए शनिवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) एसएचएआर के लिए रवाना कर दिया गया है। इनसेट-3डीएस ने यूआर राव उपग्रह केंद्र में उपग्रह संयोजन, एकीकरण और परीक्षण गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा किया था।

विज्ञापन


इसरो ने कहा, इनसेट 3डीएस उसके द्वारा निर्मित एक विशिष्ट मौसम संबंधी उपग्रह है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य मौजूदा कक्षा में इनसेट-3डी और 3डीआर उपग्रहों को सेवाओं की निरंतरता प्रदान करना और इनसेट प्रणाली की क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। उपग्रह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के साथ एक उपयोगकर्ता-वित्त पोषित परियोजना है। सूत्रों के मुताबिक, अंतरिक्ष एजेंसी फरवरी के मध्य में प्रक्षेपण का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें