ISRO-ASA Cooperation: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 20 नवंबर को बेंगलुरू में इसरो की ओर से मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डीके सिंह और कैनबरा में एएसए की ओर से अंतरिक्ष क्षमता शाखा के महाप्रबंधक जेरोड पॉवेल ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया कि उसने दो अंतरिक्ष गतिविधियों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) के साथ एक कार्यान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान मिशन के लिए दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच चालक दल और चालक दल मॉड्यूल से जुड़े सहयोग को सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 20 नवंबर को बेंगलुरू में इसरो की ओर से मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डीके सिंह और कैनबरा में एएसए की ओर से अंतरिक्ष क्षमता शाखा के महाप्रबंधक जेरोड पॉवेल ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान ("गगनयान") कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य तीन चालक दल के सदस्यों के साथ तीन दिनों तक निचली पृथ्वी की कक्षा में उड़ान भरना और मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से वापस लाना है। इसरो ने कहा कि इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम काम करेंगे। इस समझौते के जरिए चालक दल के मॉड्यूल को पृथ्वी पर वापस उतारने के लिए सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
इसरो की ओर से कहा गयाा है क भारत और ऑस्ट्रेलिया स्थायी रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। दोनों ही एजेंसियां वर्तमान और भविष्य की सहयोग गतिविधियों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।