इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से शुरू हो रही अपनी भारत यात्रा के दौरान दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास तोहफा देंगे। यहां सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू खारे पानी को पीने लायक शुद्ध पीने योग्य बनाने वाले गल-मोबाइल जीप देंगे।
पिछले साल जुलाई में अपनी इस्राइल यात्रा के दौरान मोदी ने नेतन्याहू के साथ इस ‘बुग्गी’ जीप में बैठकर भूमध्य सागर के तट की सैर की थी। उन्होंने खारे पानी को पीने लायक बनाने का नमूना भी देखा था।
सूत्रों ने कहा कि
नेतन्याहू अब यही जीप मोदी को तोहफे में देने जा रहे हैं। नेतन्याहू अपने चार दिवसीय भारतीय दौरे की तैयारियों में जुटे हैं।
वहीं सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जीप वास्तव में भारत के लिए रवाना भी हो चुकी है। इस्राइली प्रधानमंत्री द्वारा मोदी को तोहफे में दिए जाने के लिए समय पर पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि जीप की कीमत करीब 3.9 लाख शेकेल्स यानी करीब 70 लाख रुपये है।