फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: DD ने पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को बनाया हेड कोच

Thu, 04 Jan 2018 09:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग को आगामी सीजन के लिए हेड कोच बनाने की घोषणा की। डीडी के सीईओ हेमंत दुआ ने ट्विटर पर तीन बार के वर्ल्ड कप विजेता का स्वागत करते हुए यह घोषणा की।

विज्ञापन

Welcoming @DelhiDaredevils new head coach #RickyPonting @punterheads #WorldCup and #IPL winning player and coach to the #CapitalCity #DilDilliHai
— Hemant Dua (@inspiranti) January 4, 2018

43 वर्षीय पोंटिंग ने इससे पहले 2015 और 2016 में मुंबई इंडियंस के कोच की भूमिका निभाई थी। कोचिंग के अलावा पोंटिंग ने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व बतौर खिलाड़ी भी किया है।
विज्ञापन

हाल ही में कई रिपोर्ट्स आई कि पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई टी20 इंटरनेशनल टीम के कोच बनने के बारे में बातचीत चल रही है। वह फरवरी में टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में मौजूदा हेड कोच डैरेन लीमैन के सहायक के रूप में नजर आएंगे। इस ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट खेले, जिसमें 51.85 की औसत से 13,378 रन बनाए। उन्होंने 375 वन-डे में 42.03 की औसत से 13,704 रन बनाए। वहीं पोंटिंग ने 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 401 रन बनाए।
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स ने इसके अलावा ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और क्रिस मोरिस को भी रिटेन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें