फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOA: गोवा में ड्रग्स रखने के आरोप में इस्राइली ड्रग डीलर यानिव बेनाइम गिरफ्तार, चरस और कोकीन किया गया बरामद

Sat, 05 Apr 2025 05:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा में पुलिस ने ड्रग्स रखने के आरोप में एक इस्राइली नागरिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव में रह रहे इस्राइली नागरिक और ड्रग डीलर यानिव बेनाइम के घर पर छापेमारी के दौरान चरस और कोकीन बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा पुलिस ने इस्राइली नागरिक और कुख्यात ड्रग डीलर यानिव बेनाइम उर्फ अताला को शुक्रवार रात उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चरस और कोकीन बरामद की है। गोवा पुलिस के मुताबिक, ड्रग डीलर यानिव बेनाइम के घर पर की गई छापेमारी में करीब 110 ग्राम चरस और 50 ग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत नौ लाख रुपये से ज्यादा है। इस्राइली नागरिक को एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जादवपुर विश्वविद्यालय: रामनवमी के लिए अनुमति नहीं मिलने पर विवाद, छात्रों ने प्रशासन पर लगाए पक्षपात का आरोप

काफी दिनों से अताला पर थी पुलिस की निगरानी
गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ड्रग डीलर पिछले कुछ समय से पुलिस की निगरानी में था। बता दें कि, यानिव बेनाइम उर्फ अताला साल 2010 में उस समय सुर्खियों में आया था जब उसके बयानों से गोवा में पुलिस, राजनेता और ड्रग माफिया के बीच के गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ था। अताला उस समय जमानत पर छूटने के बाद अगस्त 2010 में फरार हो गया था। इसके बाद जनवरी 2011 में उसे पेरू में गिरफ्तार किया गया था और भारत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ था ड्रग नेटवर्क का खुलासा
यानिव बेनाइम की पूर्व प्रेमिका की तरफ से छुपे कैमरे से बनाए गए एक वीडियो के जरिए यह ड्रग नेटवर्क उजागर हुआ था। इस खुलासे के बाद गोवा क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की थी, जिसमें सात पुलिसकर्मियों को ड्रग डीलरों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें - Congress on US Tarrif: आनंद शर्मा बोले- ट्रंप प्रशासन का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, भारत के हित सर्वोपरि रखे सरकार

मामले की जांच में जुटी गोवा पुलिस
अब एक बार फिर कुख्यात ड्रग डीलर अताला की गिरफ्तारी से यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। फिलहाल गोवा पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें