फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: भारत से रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा इस्राइल, 150 करोड़ का ऑर्डर; रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर

Sun, 25 May 2025 06:39 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Defence: एनआईबीई लिमिटेड को इस्राइल की अग्रणी तकनीकी कंपनी से 150 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है, जिसमें 300 किलोमीटर तक की रेंज वाला यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर बनाना और सप्लाई करना शामिल है। यह पहली बार है जब भारत में इस तरह की अत्याधुनिक तकनीक का उत्पादन वैश्विक बाजार के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
रॉकेट लॉन्चर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों के अग्रणी भारतीय निर्माता, एनआईबीई लि. को इस्राइल की विश्व प्रसिद्ध अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनी से करीब 150 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में 300 किलोमीटर तक की रेंज क्षमता वाले यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर का निर्माण और आपूर्ति शामिल है। यह वैश्विक बाजार के लिए पहली बार भारत में निर्मित एक अत्यधिक उन्नत तकनीक है।

विज्ञापन


एनआईबीई लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। इस अनुबंध के साथ, हम प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जो भारतीय धरती पर विश्व स्तरीय रक्षा तकनीक ला रहा है।

ये भी पढ़ें:US: बलोच-अमेरिकी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बलूचिस्तान को कूटनीतिक समर्थन देने का किया आग्रह
विज्ञापन


यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत है और इसे वर्तमान में उपलब्ध वैश्विक विकल्पों से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऑर्डर न सिर्फ एनआईबीई लिमिटेड के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एक बड़ा कदम है, बल्कि आधुनिक युद्ध प्रणालियों के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रक्षा दिग्गज के साथ सहयोग करके एनआईबीई लिमिटेड भारतीय सशस्त्र बलों और अंतररार्ष्टीय ग्राहकों दोनों के लिए उच्च-प्रभाव वाले, स्वदेशी समाधान विकसित करना जारी रखता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें