फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायली पीएम ने तीन भाषाओं में मोदी की दी बधाई

Thu, 23 May 2019 02:51 PM IST
Neelam Tripathi सोशल मीडिया डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजे एकतरफा एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, लगभग हर राज्य में मोदी लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। खुद नरेंद्र मोदी भी वाराणसी से जीत की कगार पर हैं और बाकी के बड़े भाजपा नेता भी इसी तरह जीत दर्ज करते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी की इस सफलता पर भारत के घनिष्ठ मित्र और पीएम नरेंद्र मोदी के दोस्त इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा- भारत के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की शानदार जीत मैं उन्हें बधाई देता हूं! चुनाव परिणाम आपके नेतृत्व की एक और पुष्टि है और जिस तरह से आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच की महान दोस्ती को मजबूत करते रहेंगे और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।













आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू ने ये बधाई ट्वीट तीन भाषाओं में किया है- हिंदी , अंग्रेजी और इजरायली। इससे पहले पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी ने भी बेंजामिन नेतन्याहू की जीत पर उन्हें कुछ इसी तरह के शब्दों में बधाई दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू को 'भारत का बड़ा मित्र’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने इजरायली मित्र के साथ दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें