फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: PM नेतन्याहू ने माना- लेबनान में पेजर हमलों को दी थी हरी झंडी, सुरक्षा उद्देश्यों के लिए की कार्रवाई

Sun, 10 Nov 2024 10:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Israel:  इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि उन्होंने लेबनान में पेजर हमलों की मंजूरी दी थी। नेतन्याहू ने कहा कि यह कार्रवाई सुरक्षा उद्देश्यों के तहत की गई थी। हालांकि उन्होंने विस्तार से अधिक जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना है कि उन्होंने लेबनान में पेजर हमलों की मंजूरी दी थी। नेतन्याहू ने कहा कि यह कार्रवाई सुरक्षा उद्देश्यों के तहत की गई थी। हालांकि उन्होंने विस्तार से अधिक जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


नेतन्याहू के प्रवक्ता ओमर दोस्तरी ने एएफपी से कहा, पीएम नेतन्याहू ने रविवार को पुष्टि की है कि उन्होंने लेबनान में पेजर अभियान को हरी झंडी दी थी। 

लेबनान में पेजर धमाकों में करीब 40 लोग मारे गए थे और तीन हजार से ज्यादा घायल हुए थे। यह हमले इस्राइल की लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई से पहले हुए थे। इन पेजर हमलों का आरोप ईरान और हिजबुल्ला ने इस्राइल पर लगाया था। ये पेजर हिजबुल्ला के सदस्य आपस में बातचीत करने के लिए करते थे, ताकि इस्राइल उनकी ट्रैकिंग न कर पाए। 
विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में लेबनान ने संयुक्त राष्ट्र श्रम एजेंसी के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई, जिसमें इस हमले को मानवता के खिलाफ गंभीर युद्ध कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें