फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों पर कसा शिकंजा, 16 प्रत्याशी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Sun, 10 Nov 2024 09:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: congress flag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने चुनाव में टिकट न मिलने पर बागी हुए नेताओं पर शिकंजा कसा है। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 16 बागी उम्मीदवारों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने पिछले दिनों एलान किया था कि बागियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन

बागियों को दिए गए थे नोटिस
कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को जानकारी साझा करते हुए बताया था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का मत साफ है, जो भी प्रत्याशी महा विकास अघाड़ी की तरफ से खड़े किए गए हैं, वहीं हमारे आधिकारिक प्रत्याशी है। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी बागियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया। रमेश चेन्निथला ने कहा था कि जिला इकाइयों को 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अभी भी मैदान में मौजूद बागियों की सूची तैयार करने और उन्हें नोटिस देने के लिए कहा गया है। कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

4140 उम्मीदवार मैदान में
महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए चुनाव आयोग को 7,078 मान्य नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 2,938 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद 4,140 उम्मीदवार  चुनावी मैदान में हैं। यह संख्या 2019 में 3,239 उम्मीदवारों की तुलना में 28 फीसदी अधिक है। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों के लिए 420 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इन 420 उम्मीदवारों में से 105 मुंबई शहर जिले में फैले 10 निर्वाचन क्षेत्रों से हैं, जबकि 315 उम्मीदवार मुंबई उपनगरीय जिले में मौजूद 26 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें