इस्राइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच
- फोटो : ANI
भारत दौरे पर आए इस्राइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बड़ा नरसंहार बताते हुए कहा कि पहलगाम का हमला उन्हें सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल में हुए हमास के हमले की याद दिलाता है, जिसे इस्राइल अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला मानता है।
स्मोट्रिच ने कहा कि जब मैंने पहलगाम में हुए नरसंहार के बारे में सुना, तो मुझे तुरंत सात अक्टूबर की उस दर्दनाक घटना की याद आ गई। उन्होंने कहा कि आखिरकार, यह सब एक ही लड़ाई है, आजाद दुनिया की लड़ाई, जो हर व्यक्ति को गरिमा, आजादी, लोकतंत्र और धर्म की स्वतंत्रता के साथ जीने का हक देना चाहती है।
ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत-इस्राइल ने द्विपक्षीय निवेश समझौते पर किए हस्ताक्षर, अब एफटीए के लिए खुलेगा बातचीत का रास्ता
आतंकवाद पर इस्राइल और भारत का साफ और सख्त संदेश
इसके साथ ही इस्राइली मंत्री ने आगे कहा कि भारत और इस्राइल के बीच आतंकवाद के खिलाफ बहुत गहरे सहयोग हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि इन सभी सहयोगों को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच गहरा सहयोग है, जिसे हम यहां विस्तार से नहीं बता सकते, लेकिन यह मौजूद है। पूरी दुनिया को आतंक के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील
स्मोट्रिच ने कहा कि भारत और इस्राइल एक ही मूल्यों को साझा करते हैं, आजादी, लोकतंत्र, और आतंक के खिलाफ सख्त रुख। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़ा होना होगा, क्योंकि ये ताकतें इंसानियत और सभ्य समाज के खिलाफ हैं।
बता दें कि स्मोट्च का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बहस चल रही है। इस ऑपरेशन के तहत भारत आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर रहा है और सुरक्षा बढ़ाई गई है।