फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अंतरिक्ष यात्रियों से सीख सकते हैं आइसोलेशन में रहने के तरीके, जानें ये अहम बातें

प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Isolation tips from Astronauts - फोटो : space.com

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में इस वक्त तीन शब्द ज्यादा चर्चा में हैं। पहला कोरोना, दूसरा क्वारंटीन और तीसरा आइसोलेशन। इसके अलाला एक और शब्द चर्चा में है और वह है सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी। आइसोलेशन में जहां लोगों को अलग एक कमरे में रखा जा रहा है, वहीं क्वारंटीन (एकांतवास) का मतलब खुद को एक कमरे तक सीमित कर लेना होता है ताकि परिवार के दूसरे सदस्यों में संक्रमण ना फैले। अब सवाल यह है कि यदि आपको लगता है या फिर डॉक्टर ने कहा है कि आपको आइसोलेशन या क्वारंटीन में रहना है तो आपको क्या करना चाहिए और कैसे एकांतवास में रहना चाहिए।

अंतरिक्ष यात्रियों से सीखें क्वारंटीन

जहां तक आइसोलेशन या क्वारंटीन की बात है तो इसके बारे में अंतरिक्ष यात्रियों से बढ़िया आपको कोई नहीं समझा सकता, क्योंकि मेडिकल क्वारंटीन लॉन्च होने से दो सप्ताह पहले अंतरिक्ष यात्रियों को अपने बैकअप क्रू के साथ एक बंगले में रहना होता है जो कि काफी हद तक क्वारंटीन की तरह होता है। बता दें कि अंतरिक्ष यात्रियों का मेडिकल क्वारंटीन अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने से पहले होता है।

इस दौरान क्वारंटीन में अंतरिक्ष यात्रियों से मिलने वाले बैकोनूर के सभी कर्मचारी सर्जन की तरह गलव्स, मास्क और सुरक्षा कोट पहने रहते हैं ताकि अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में कोई बीमारी ना पहुंच जाए। क्वारंटीन के दौरान अंतरिक्ष जो अहम काम करते हैं वह है खुद को व्यस्त रखना। यदि आप भी क्वारंटीन में हैं तो खुद को जितना हो सके व्यस्त रखें। बताते चलें कि बैकोनूर अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र हैं जो कि रूस की राजधानी मास्को से 2,100 किमी दूर कजाकिस्तान के रेगिस्तान में है। यह दुनिया का सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण प्रक्षेपण केंद्र है।
 
क्या कहते हैं अंतरिक्ष यात्री?

CBS दिस मॉर्निंग को दिए एक इंटरव्यू में नासा के अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन बताते हैं कि आइलोशन में एक बात बहुत ही उल्लेखनीय है कि आप जिन लोगों के साथ रह रहे हैं उनसे खुलकर बातें करें। बता दें कि पेगी ने साल 2017 में अंतरिक्ष में सबसे अधिक 665 दिन बिताए हैं, हालांकि अब वे रिटायर हो गए हैं। पेगी के मुताबिक आइसोलेशन में आपको कई बार कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको उनसे निपटना भी होता है। 

पेगी व्हिटसन कहते हैं, 'दुनिया में इस वक्त बहुत से लोग घर से काम करने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान वे अपने घर पर हैं। ऐसे में बच्चों और परिवार के सदस्यों के कारण घर से काम करने में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा होगा, लेकिन यह वैसा ही है जैसा हमने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर किया था। हमारा स्पेस स्टेशन क्रू ऑर्बिट में हमारा परिवार बन गया था और हमें दिनभर न केवल उनके साथ काम करना था, बल्कि हम रात को घर नहीं जा पाए। इस दौरान हमें स्टेशन पर बोर्ड के साथ-साथ बातचीत भी करनी थी।'

पेगी व्हिटसन अंत में कहते हैं कि कई लोग जो अपने घरों में आइसोलेशन या क्वारंटीन में हैं वे बेचैन हो रहे होंगे या फिर बोर हो रहे होंगे, हालांकि इस दौरान आपको बेचैन होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको वो सब चीज करने की जरूरत है जो आप एक लंबे समय से करना चाहते हैं। आप किताबें पढ़ सकते हैं। कविताएं लिख सकते हैं या फिर कोई खूबसूरत-सी पेंटिंग बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next