फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के सांगली में 'इस्लामपुर' का नाम बदलकर 'ईश्वरपुर' किया जाएगा, फडणवीस सरकार का एलान

Fri, 18 Jul 2025 01:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली में इस्लामपुर का नाम बदल दिया गया है। राज्य विधानसभा में इसका एलान किया गया। एलान के मुताबिक, इस्लामपुर को अब ईश्वरपुर के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया जा रहा है। एलान राज्य विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन की गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा को बताया कि गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य सरकार कैबिनेट के फैसले को मंजूरी के लिए केंद्र को भेजेगी।

विज्ञापन


यह कदम हिंदूवादी संगठन शिव प्रतिष्ठान द्वारा सांगली कलेक्टरेट को एक ज्ञापन भेजकर इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की मांग के बाद उठाया गया है। शिव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संभाजी भिड़े हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे। इस्लामपुर के एक शिवसेना नेता ने कहा कि नाम बदलने की मांग 1986 से लंबित है।

इससे पहले मध्य महाराष्ट्र में स्थित उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'धाराशिव' कर दिया गया था। पहले यह स्टेशन उस्मानाबाद नाम से जाना जाता था और इसका स्टेशन कोड यूएमडी था। इसका नया नाम धाराशिव कर दिया गया है और नया स्टेशन कोड डीआरएसवी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उस्मानाबाद (या उस्मानाबाद) का नाम 20वीं सदी में हैदराबाद रियासत के एक शासक के नाम पर रखा गया था। वहीं 'धाराशिव' नाम उस क्षेत्र में स्थित 8वीं सदी की गुफा परिसरों से लिया गया है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें