फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS आतंकियों के निशाने पर था इमामबाड़ा, सैफुल्ला का शव लेने से परिजनों का इंकार

Wed, 08 Mar 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
एनकाउंटर में मारा गया आतंकी - फोटो : ANI
विज्ञापन
टीवी रिपोर्टस के मुताबिक IS आतंकियों के निशाने पर लखनऊ का इमामबाड़ा था। वहीं मारे गए आईएस आतंकी सैफुल्ला के शव को लेने से उसके परिजनों ने इनकार कर दिया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक पिता ने कहा कि वो घर से नाराज होकर बहुत पहले घर छोड़ कर चला गया था। लखनऊ में मारे गए आतंकी के रिश्तेदार ने कहा कि हम सभी इस खबर से चकित हैं, वह काफी तमीजदार था और दिन में 5 वक्त नमाज पढ़ता था।
विज्ञापन


जानिए इस घटना से जुड़ी अबतक की बड़ी बातें : 

1.एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक, लखनऊ के कई धार्मिक और शिक्षा स्थल आतंकियों के निशाने पर था। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि सिक्यूरिटी जांचने के लिए आतंकियों ने ट्रेन में धमाका किया। लखनऊ का इमामबाड़ा भी इनके निशाने पर था।

2.कानपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजल और इमरान के पिता ने कहा कि दानिश भी मेरा बेटा है, वह काम नहीं करता था तो मैंने उसे डांटा और वह घर छोड़कर चला गया। उन्होंने कहा कि सारे आरोप गलत हैं, फैजल दुकान का खयाल रखता था और इमरान शादीशुदा है और उसकी एक बेटी है।  
विज्ञापन
3.भोपाल-उज्जैन ट्रेन धमाके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विस्फोट के दौरान टाइमर का इस्तेमाल किया गया था। आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पुलिस और एटीएस के को-ऑर्डिनेशन की वजह से संभव हो पाया।
4. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, ISIS आतंकियों के नेटवर्क चार राज्यों में फैला हुआ है। तेलंगाना, केरल, यूपी और मध्य प्रदेश में इनके तार जुड़े हुए थे। खबर में दावा किया गया है कि सबसे पहले केरल में पुलिस को इस बात की जानकारी हाथ लगी की यहां के कुछ युवा ISIS में जा रहे हैं। फिर ये तार तेलंगाना से जुड़ा और फिर यूपी और मध्य प्रदेश से। तेलंगाना पुलिस ने यूपी और मध्य प्रदेश पुलिस को वहां सक्रिय ISIS के खुरासान मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी। तब जाकर इनके मंसूबे को नाकाम करने में पुलिस को सफलता मिली।
5. यूपी के डीजीपी जावेद अहमद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास 5-कालिदास मार्ग पहुंचे और इस मसले पर बात की।
6.एनआईए की टीम  लखनऊ में हुए आतंकी वारदात के घटनास्थल पर पहुंच गई है। साथ ही,  भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन विस्फोट की जांच के लिए भी टीम भोपाल पहुंच चुकी है।   7.लखनऊ में जिस घर में सैफुल्ला एनकाउंटर में ढेर मारा गया, वहां करीब आधा दर्जन मोबाइल और बम बनाने का सामान मिला है। ISIS का झंडा और रेलवे का नक्शा बरामद किए गए हैं।   8. उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट और लखनऊ में ढेर आतंकी सैफुल्ला के तार ISIS से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक जो खबरें आ रही है उसमें ट्रेन ब्लास्ट करने वाले आतंकी लखनऊ से ही ट्रेन पकड़कर मध्य प्रदेश पहुंचे थे।
9. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गुट में 13 आतंकी शामिल थे, जिनमें से 6 अभी भी फरार हैं। वहीं इटावा में एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है।
10.उज्जैन ट्रेन में ब्लास्ट करते वक्त आतंकियों ने पाइप बम प्लांट किया था और इसकी तस्वीरें उन्होंने सीरिया भी भेजी। इस बात की पुष्टि इसलिए हो रही है, क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी माना है कि ये आतंकी ISIS से जुड़े है और उन्होंने तस्वीरें सीरिया भेजी।
11. लखनऊ में आतंकी सैफुल्ला जिस ठिकाने पर ढेर हुआ, वहां से करीब आधा दर्जन मोबाइल और बम बनाने का सामान मिला है। एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि मारा गया आतंकी ISIS खोरासान मॉड्यूल का सदस्य था ।
12. एटीएस को हाजी कॉलोनी में आतंकी के छिपे होने की खबर कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र से पकड़े गए फैजल नाम के आतंकवादी ने दी थी। यह भी पता चला था कि हाजी कॉलोनी में छिपे आतंकवादी के पास एसएलआर और एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहे और गोला-बारूद है। हालांकि घटना स्थल से  एके-47 नहीं मिले हैं। भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
13. यूपी के डीजीपी जावेद अहमद ने एएनआई से कहा है कि कानपुर के बगल से तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दानिश, मीर हुसैन और आतिश मुजफ्फर को एमपी के पिपरिया से गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद फैजल और मोहम्मद इरफान को कानपुर के जाजमऊ से धरा गया। आलम नाम के शख्स की धरपकड़ यूपी के इटावा से हुई।
विज्ञापन

14. लखनऊ ठाकुरगंज मुठभेड़ में ISIS के खुरासान मॉड्यूल के मारे गए आतंकी के पास से पिस्टल, रिवॉल्वर, चाकू और बम बनाने का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें