फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के सामने खड़ी हुई महिला, करने लगी नारेबाजी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 08 Mar 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Written by : रोहित मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के गांधी नगर में नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में हंगामा हो गया। यह हंगामा तब हुआ जब नरेंद्र मोदी गुजरात में चुनी हुई महिला सरपंचों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में जब पीएम बोल रहे थे तभी एक महिला उठी और उनके सामने नारे लगाने लगी। हंगामा करने वाली उस महिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की दूरी महज 20 फिट ही थी। 

हंगामा होते ही पुलिस वाले ने उसे दबोच लिया, और उसे खीचकर बाहर ले गए। महिला का कहना है कि वह कई बार अपनी फरियाद लेकर पीएमओ जा चुकी है। 

हालांकि इस घटना के बाद पीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठने शुरू हो गए। महिला का नाम शालिनी है। उसे यूपी के गौतम बुद्घ नगर का बताया जा रहा है। 

इसके पहले इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। चूंकि सरपंच के स्तर पर ये महिलाएं ग्रासरुट लेवल से जुड़ी होती हैं इसलिए ये बदलाव बदलते समाज में साफ-साफ महसूस भी होता है। 
विज्ञापन


महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा कहा कि भारत गांवों में निवास करता है। आज हम उन सरपंचों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें