फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस टेरर मॉड्यूल: एनआईए ने रियाज अबुबकर के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Fri, 25 Oct 2019 09:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एरनाकुलम
विज्ञापन
एनआईए (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत में केरल के रियाज अबुबकर के खिलाफ आईएसआईएस मॉड्यूल के संबंध में पूरक आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है। चार्जशीट में एनआईए का कहना है, 'रियाज अबूबकर ने कोच्ची में षड्यंत्रकारी बैठकें आयोजित की थीं, जिसमें उसने भारत में आईएसआईएस/ दाइश की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आत्मघाती हमले करने का फैसला किया था। उसने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने सह-साजिशकर्ताओं को प्रेरित किया और उनसे समर्थन मांगा था।'

विज्ञापन


एनआईए के अनुसार अबुबकर को 2017 में आईएसआईएस/ दाइश की विचारधारा पर कट्टरपंथी बनाया गया था। वह सोशल मीडिया के जरिए फरार आरोपी अब्दुल राशिद अब्दुल्ला और अशफाक मजीद के प्रभाव में था। चार्जशीट का कहना है, 'यह मामला केरल के कासरगोड जिले के 14 आरोपी व्यक्तियों और उनके सहयोगियों के बीच 2015 के बाद से आपराधिक साजिश से संबंधित है। जो अफगानिस्तान/ सीरिया में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस/ दाइश में शामिल होना चाहते थे या फिर उसका समर्थन करते थे।'

चार्जशीट में कहा गया है कि 14 आरोपी व्यक्तिय अफगानिस्तान/ सीरिया में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस/ दाइश में मई-जुलाई 2016 में शामिल हो गए थे। इस चार्जशीट को भारतीय दंड संहिता की धारा 120वी और अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट की धारा 38 और 39 के तहत दाखिल किया गया है। एनआईए ने इसी साल 29 अप्रैल को कासरगोड से अबुबकर को आईएसआईएस मॉड्यूल के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जांच एजेंसी का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर केरल में मौजूद अतंरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों पर आत्मघाती हमले करने की योजना बना रहा था। 29 साल के अबुककर का कहना है कि वह श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर सिलसिलेवार तरीके से बम धमाकों को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड जहरान हाशिम के भाषणों और वीडियो को फॉलो कर रहा था और खुद को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें