फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस की धमकी, यूपी और कश्मीर को तबाह कर देंगे

Sat, 28 May 2016 08:36 AM IST
सतीश कुमार पांडेय/ अमर उजाला, गोरखपुर

सार

  • बाबरी मस्जिद, मुजफ्फरनगर मामले का किया जिक्र
  • 20 मई को अरबी भाषा में जारी किया है वीडियो
  • खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
isis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएस ने अरबी भाषा में वीडियो जारी करके यूपी और कश्मीर में तबाही मचाने की धमकी दी है। वीडियो हाथ लगने के बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में एसपी सुरक्षा मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जोन के आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों को पत्र लिखा है। इसके अलावा अध्योध्या, काशी, मथुरा, ताजमहल, विधानसभा सचिवालय, हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


आईएस ने 20 मई को वीडियो जारी किया है, जिसमें बाबरी मस्जिद, मुजफ्फरनगर और कश्मीर की घटना के दोषियों को सजा देने की धमकी दी गई है। आंतकी संगठन ने अपनी तैयारी पूरी होने का दावा करते हुए यूपी और कश्मीर में बड़ी घटना करने की चेतावनी दी है।

इस संबंध में 24 मई को एसपी सुरक्षा मुख्यालय ने प्रदेश के सभी आईजी जोन, डीआईजी रेंज के साथ ही जिले के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में स्थित धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा-व्यवस्था का आकलन कर बाजार, सिनेमा हाल, मॉल की सघन चेकिंग कराने को कहा है। नेपाल और बिहार बॉर्डर पर भी लेकर चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें