फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, 'वाह रे भाजपा का न्याय'

Thu, 26 Sep 2019 09:12 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार के आरोप को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका ने चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि उन्नाव बलात्कार मामले में पीड़िता के पिता की हत्या, पीड़िता के चाचा गिरफ्तार, भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।

उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि शाहजहाँपुर बलात्कार मामला पीड़िता गिरफ्तार, पीड़िता के परिवार पर दबाव, आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। 'वाह रे भाजपा का न्याय’।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को उनसे पांच करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विशेष जांच दल एसआईटी ने बुधवार को गिरफ्तार किया और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें