फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई चुनाव के लिए राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा चार अक्टूबर हुई

Thu, 26 Sep 2019 09:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी एन गोपाल स्वामी ने बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा बृहस्पतिवार को 4 अक्तूबर तय की। बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक मुंबई में 23 अक्तूबर को होनी है और इसी दौरान बोर्ड के चुनाव भी होंगे। इससे पहले चुनाव 22 अक्तूबर को होने थे लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण इन्हें एक दिन टाल दिया गया।

विज्ञापन


गोपाल स्वामी ने बीसीसीआई चुनावों की समय सूची जारी की जिसके अनुसार मसौदा मतदाता सूची 4 अक्तूबर को शाम पांच बजे जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 10 अक्तूबर को जारी की जाएगी। बीसीसीआई चुनावों के लिए नामांकन 11, 12 और 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दिए जा सकते हैं। आवेदन की समीक्षा 15 अक्टूबर को होगी और इसी दिन वैध नामांकित उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें