यहां की एक स्थानीय अदालत ने आईएस मॉड्यूल के गिरफ्तार पांच लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में बुधवार को शहर के कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी में इन्हें गिरफ्तार किया गया था।
भारी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को एनआईए ने इन्हें सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में चेरलापल्ली सेंट्रल जेल भेज दिया गया। हालांकि एनआईए ने आवेदन देकर आगे की पूछताछ के लिए उनकी पुलिस कस्टडी मांगी थी। इस आवेदन पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि शहर के 10 ठिकानों पर छापेमारी के बाद एनआईए ने बुधवार को मोहम्मद इब्राहिम याजदानी, हबीब मोहम्मद, मोहम्मद इलियास याजदानी, अब्दुल्लाह बिन अहमद अल अमूदी और मुजफ्फर हुसैन रिजवान को गिरफ्तार किया था।
Published By Rahul Sankrityayan