कारोबार करने में सहूलियत 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में जबरदस्त 30 पायदान का सुधार हुआ है। इस साल की रिपोर्ट में भारत दुनिया भर के 189 देशों में 100वां स्थान हासिल किया है। इस रिपोर्ट के बाद सरकार के हौसले बुलंद हैं। वहीं कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार पर सवाल दागने से पीछे नहीं हट रही है।
वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग में 100वें नंबर पर पहुंचा भारत, पीएम बोले-आर्थिक सुधारों से मिली कामयाबी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर चुटकी लेते हुए कहा कि खुद को खुश रखने के लिए डॉक्टर जेटली का ये ख्याल अच्छा है। राहुल ने ट्वीट में लिखा "सबको मालूम है “ease of doing business” की हकीकत, लेकिन खुद को खुश रखने के लिए "Dr Jaitley" ये ख्याल अच्छा है।"
सबको मालूम है “ease of doing business” की हकीकत, लेकिन
ख़ुद को खुश रखने के लिए "Dr Jaitley" ये ख्याल अच्छा है
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 1, 2017
राहुल गांधी के इस ट्वीट पर जेटली ने ट्वीट कर जवाब दिया और कहा कि यूपीए और एनडीए सरकार में फर्क ये है कि ईज ऑफ डूइंग करप्शन की जगह, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ने ले ली है।
The difference between the UPA and NDA-“The ease of doing corruption has been replaced by the ease of doing business"
— Arun Jaitley (@arunjaitley) November 1, 2017
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज ऑफ डुइंग बिजनेस में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह टीम इंडिया को आगे ले जाने के लिए चौतरफा और एक साथ कई सेक्टरों में किए गए सुधारों का नतीजा है।
इस तरह एक साल में भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पाई 30 पायदान की बढ़त
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारत के बेहतरीन प्रदर्शन पर कहा कि अभी हमारे देश को और आगे जाना है। उन्होंने कहा कि हम सुधारों को जारी रखेंगे ताकि भारत को शीर्ष 50 रैंक वाले देशों में शुमार करा सकें।