फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाका हमले के IS कनेक्शन को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल

Fri, 08 Jul 2016 08:59 AM IST
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी बांग्लादेश में बढ़ रहे आतंकी हमलों से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल है। दोनों देशों की एजेंसियां अंदरुनी तौर पर जांच रही हैं कि रमजान के आखिरी शुक्रवार को ढाका केपॉश इलाकेमें हुए आतंकी वारदात में वाकई इस्लामिक स्टेट (आईएस) की संलिप्तता है या नहीं।
विज्ञापन


हालांकि बांग्लादेश सरकार वारदात में आईएस का हाथ होने  से लगातार इनकार  कर रही है। इस सिलसिले में आईबी और बांग्लादेश की खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (एनएसआई) सूचनाओं को साझा कर रहे हैं।

ईद केमौके पर किशोरेगंज हुए ताजा वारदात के बाद बांग्लादेश के आतंकी पैटर्न की तकनीकी और सामरिक पहलूओं की जांच केलिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम भेजे जाने का फैसला किया गया है। यह टीम बांग्लादेश के सुरक्षा एजेंसियों की भी जांच में मदद करेगा।
विज्ञापन


उच्चपस्त सरकारी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि आईएस की वेबसाईट पर बांग्लादेश आतंकियों का पहले से तैयार फोटो का हमले तुरंत बाद अपलोड होना एजेंसियों के लिए नजरअंदाज करने  वाली बात नहीं। सरकार भले इससे इनकार कर रही हो।

लेकिन एजेंसियों के लिए यह जानना जरुरी है कि आईएस के पास इन युवकों की आईएस  के झंडे और असलहे के साथ फोटो कैसे पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों से सामने यह सवाल भी है कि पाक एजेंसी आईएसआई बांग्लदेश  के घरेलू आतंकियों और आईएस की एजेंसी केबीच कड़ी का काम तो नहीं कर रहा।

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की घटना से जुड़े यह सवाल भारत के लिए भी अहम है। क्योंकि वहां के संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) की पैठ पश्चिम बंगाल और  असम जैसे सीमावर्ती  राज्यों में हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अबतक की जांच में इस महाद्वीप में मौजूद आतंकवाद के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें