फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी का दावा: मेरे घर की हो रही निगरानी; पुलिस ने हटवाया टिन शेड, कहा- एक और हमले की रची जा रही साजिश

Wed, 11 Nov 2026 10:40 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित घर के बाहर निगरानी करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सरकारी गाड़ियों से पुलिसकर्मी उनके घर की रेकी कर रहे हैं और उन पर एक और हमले की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित घर के बाहर निगरानी करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सरकारी गाड़ियों से पुलिसकर्मी उनके घर की रेकी कर रहे हैं और उन पर एक और हमले की साजिश रची जा रही है। इस बीच पुलिस के निर्देश पर उनके घर के बाहर बना अस्थायी टिन शेड हटा दिया गया। इस मामले में भाजपा ने टीएमसी पर पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस और वाम दलों ने इसे राजनीतिक विवाद बनाने के बजाय कानून के मुताबिक जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

 

वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए निगरानी के आरोप
डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर उनके घर के आसपास रेकी कर रहे हैं। उन्होंने इसे गैरकानूनी निगरानी बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। बनर्जी के मुताबिक, पिछले सप्ताह भी इसी तरह उनके घर के आसपास निगरानी की गई थी। यह घटना 7 नवंबर को उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान घर के बाहर हुए कथित हमले से एक दिन पहले की बताई गई है।
विज्ञापन


बोले- शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
अभिषेक बनर्जी ने अपनी पोस्ट में कहा, 'एक बार फिर कोलकाता पुलिस के अधिकारी गाड़ियों का इस्तेमाल करके मेरे घर के आसपास निगरानी कर रहे हैं और मुझ पर नजर रख रहे हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनके खिलाफ एक और हमले की योजना बनाई जा रही है? क्या इसका मकसद उन्हें डराना और उनकी आवाज दबाना है?

वीडियो में दिखे दो बाइक सवार और पुलिस की मोटरसाइकिल
बनर्जी की ओर से साझा किए गए वीडियो में उनके घर के पास एक मोटरसाइकिल पर दो लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सफेद हेलमेट पहन रखा है। इसके अलावा वहां कोलकाता पुलिस के निशान वाली एक दूसरी मोटरसाइकिल भी खड़ी नजर आ रही है। उसके पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात करता दिखाई देता है और उसका ध्यान बनर्जी के घर की ओर है। अभिषेक ने इसी वीडियो के आधार पर पुलिस पर निगरानी करने का आरोप लगाया।

जन्मदिन के जश्न के दौरान भी हुआ था विवाद
ये आरोप 7 नवंबर को अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के जश्न के दौरान कालीघाट स्थित उनके घर के बाहर हुए हंगामे के चार दिन बाद सामने आए हैं। उस समय टीएमसी नेता ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस हंगामे के पीछे भाजपा का हाथ होने का दावा भी किया था। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

कुणाल घोष ने किया अभिषेक का समर्थन
टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने भी अभिषेक बनर्जी की चिंताओं का समर्थन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने अब तक उनके आवास के बाहर हुई घटना को दोबारा करके जांच क्यों नहीं की। घोष ने दावा किया कि इस घटना में शामिल व्यक्ति का भाजपा से संबंध सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में अभिषेक का चिंतित होना स्वाभाविक है और पुलिस प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए।

भाजपा बोली- टीएमसी ने ही किया पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक रितेश तिवारी ने टीएमसी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने अपने 15 साल के शासनकाल में राजनीतिक विरोधियों को डराने और अपने फायदे के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया है। तिवारी के मुताबिक, अब वही पुलिस बल टीएमसी नेताओं को खटकने लगा है।

ये भी पढ़ें: अमूल का बड़ा झटका: दूध की कीमतों में दो रुपये से चार रुपये तक का इजाफा, 12 नवंबर से नई दरें लागू; देखें रेट
विज्ञापन


माकपा और कांग्रेस ने क्या कहा?
माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। इसे राजनीतिक विवाद बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी हर दिन अपने घर पर हमले की आशंका जताकर राजनीतिक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं कर सकते। पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए। वहीं, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी ने किसी कानून का उल्लंघन किया है या उनके घर में कोई अवैध निर्माण हुआ है, तो उसका निपटारा कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें