फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरएस की पत्नी ने बिहार महिला आयोग के दफ्तर को अखाड़ा बना दिया

Thu, 14 Feb 2019 07:02 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार महिला आयोग
विज्ञापन

बुधवार को पटना के बिहार महिला आयोग के दफ्टर में इलाहाबाद के आईआरएस अधिकारी की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। दरअसल मामला ये है कि आईआरएस अधिकारी की पत्नी अर्पणा त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि बिहार राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सचिव श्वेता मिश्रा के साथ उनके पति का अवैध संबंध है।

विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए महिला आयोग में बुलाया गया था। सुनवाई के दौरान ही अर्पणा त्रिपाठी ने श्वेता मिश्रा को जमीन पर पटक दिया और मारपीट शुरू हो गई। अर्पणा का आरोप है कि श्वेता मिश्रा अधिकारी हैं। इसलिए महिला आयोग श्वेता का पक्ष ले रहा है।

वहीं, बिहार महिला आयोग की सदस्य निक्की हेम्ब्रम ने बताया कि सुनवाई के दौरान अर्पणा त्रिपाठी अचानक खड़ी हो गई और वहां रखा सामान फेंकने लगीं। फिर श्वेता मिश्रा को मारना शुरू कर दिया और महिला सुरक्षाकर्मी के समझाने पर भी नहीं मानीं और गाली-गलौज करने लगीं। इस मामले को लेकर महिला आयोग ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें