फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल भूख हड़ताल करने वाली इरोम शर्मिला ने रखी शादी के लिए शर्त

Thu, 11 Aug 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इरोम शर्मिला - फोटो : ANI
विज्ञापन
आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट (अफस्पा) के खिलाफ 16 साल बाद भूख हड़ताल खत्म करने वालीं कार्यकर्ता इरोम शर्मिला अब चुनाव लड़कर सीएम बनना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने राजनीतिक पारी में साथ नहीं दिया तो वह अपनी निजी पारी शुरू करेंगी।
विज्ञापन


नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वालीं इरोम शर्मिला ने कहा, 'मैंने अपनी निजी जिंदगी शुरू करने के लिए शर्त रखी है। अगर लोग मेरी राजनीतिक योजना को नकार दिते हैं या फिर मरा साथ छोड़ देते हैं, तब मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी का नया अध्याय शुरू करूंगी।' शर्मिला अभी उसी अस्पताल में रह रही हैं जहा वह पिछले दिनों रहकर भूख हड़ताल पर थीं।
विज्ञापन

शर्मिला के समर्थक हुए नाराज!

irom sharmila - फोटो : PTI
 शर्मिला ने कहा कि वह अपने जैसे 20 लोगों को मणिपुर में स्वतंत्र उम्मीदार के तौर पर चुनाव लड़ाएंगीं और खुद सीएम ओमकार सिंह की विधानसभा सीट थाऊबल से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अफस्पा हटवाना ही उनका चुनावी मुद्दा होगा। 

हालांकि शर्मिला के समर्थकों का कहना है कि कुछ लोगों ने ब्रेन वॉश कराकर उन्हें राजनीति में प्रवेश करने के लिए तैयार किया है।  वहीं जब उन्हें कोर्ट से जमानत मिली तो उन्हें बॉयफ्रेंड भी अदालत परिसर में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें