फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा: आयरलैंड से बंगाल लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 22 Dec 2021 03:00 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता

सार

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति, जो पिछले सप्ताह आयरलैंड से कोलकाता लौटा था वह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उसे मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि विभाग 27 वर्षीय व्यक्ति की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन का खतरा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पांव पसार रहा है। इसी बीच आयरलैंड से बंगाल लौटे एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति, जो पिछले सप्ताह आयरलैंड से कोलकाता लौटा था वह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उसे मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि विभाग 27 वर्षीय व्यक्ति की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि यह जांचा जा सके कि वह कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से पीड़ित है या नहीं।

अधिकारी ने कहा, "आयरलैंड के डबलिन में पिछले पांच साल से काम करने वाला शख्स मैनचेस्टर से अबू धाबी और नई दिल्ली होते हुए कोलकाता पहुंचा था। उसे मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल्याणी में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (एनआईबीएमजी) से उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट 72 घंटों के भीतर आने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने अपनी उड़ान से एक दिन पहले 16 दिसंबर को डबलिन की एक प्रयोगशाला में कोविड के लिए टेस्ट कराया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी और फिर दिल्ली हवाई अड्डे पर आने पर उसकी जांच की गई थी। वह 18 दिसंबर की शाम को कोलकाता पहुंचा और सीधे अपने घर चला गया। 

अधिकारी ने कहा, "हालांकि, सोमवार की सुबह से, उसने शरीर में दर्द, अस्वस्थता और सिरदर्द के साथ एक तेज बुखार (103 डिग्री फारेनहाइट या अधिक) की शिकायत की, जिसके बाद एक जांच से पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव है।" मरीज ने कहा है कि वह कोलकाता आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी दिशा-निर्देश के अनुसार घर के अंदर था। दिशा-निर्देश के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आठ दिनों के लिए घर से अलग रहना होता है और आरटी-पीसीआर परीक्षण के माध्यम से निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही घर से बाहर निकलना होता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि इस बीच, मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कोविड-19 से मौत का आंकड़ा बढ़कर 19,688 हो गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में 12 और मौतें हुईं। पिछले 24 घंटे में, 451 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 16,00,791 हो गई है। डिस्चार्ज रेट 98.33 फीसदी रहा। सक्रिय मामलों की संख्या 7,451 है।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के लिए कुल 32,871 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद इस तरह की नैदानिक परीक्षणों की कुल संख्या 2,10,59,843 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें