फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है मेन्यू, यात्रियों को 32 रुपये में खाना उपलब्ध कराएगी आईआरसीटीसी

Tue, 30 Aug 2016 05:03 AM IST
राहुल शर्मा/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। अब स्टेशन के साथ यात्रियों को ट्रेनों में भी सस्ती दरों में खाना उपलब्ध होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह संभव होगा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के ‘रेडी टू ईट ’ के माध्यम से। दरअसल आईआरसीटीसी ने रेडी-टू-ईट आइटम के दाम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर माह से उत्तर मध्य रेलवे (जोन) में यह व्यवस्था लागू होने की संभावना है। लंबे समय से रेलवे की तैयारी चल रही थी कि यात्रियों को उनकी पसंद का खाना ट्रेनों में खाना उपलब्ध करा दिया जाए। अब आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्रियों को खाना रेडी-टू-ईट योजना के तहत दिया जाएगा। इसमें दाल-चावल के रेट 32 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा चावल-राजमा 40 रुपये में, मटर-पनीर 45 में, उपमा 40 में, चिकन बिरयानी का दाम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। आईआरसीटीसी का दावा है यात्रियों को सस्ता एवं गुणवत्ता पूर्ण खाना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह से रहेगा मेन्यू

- फोटो : demo
​आईआरसीटीसी के अफसरों का कहना है कि यह सुविधा अक्तूबर माह से उपलब्ध कराए जाने की योजना है। इसके तहत यात्री आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग वेबसाइट पर भी खाने का आर्डर दे सकेंगे। रेलवे की पूछताछ सेवा 139 पर रेडी-टू-ईट योजना के तहत खाने का आर्डर दिया जा सकता है।

इसके लिए यात्रियों को बुकिंग के वक्त अपने पीएनआर नंबर एवं बर्थ आदि की जानकारी देनी होगी। ट्रेन के संबंधित स्टेशन पर पहुंचने से कम से कम दो घंटे पहले तक ही खाने का आर्डर दिया जा सकेगा। ‘रेडी टू ईट फूड ट्रायल बेस पर कुछ जगह शुरू किया गया है। इसका रिस्पांस अच्छा मिला है। अब आगे इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर भी यात्रियों को यह उपलब्ध कराई जाएगी।’
संदीप दत्ता, पीआरओ, आईआरसीटीसी

कुछ इस तरह से रहेगा मेन्यू
दाल-चावल, छोला-चावल, राजमा-चावल, वेज-बिरयानी, उपमा, लैमन राइस, मटर-पनीर, वेज पुलाव, चिकन बिरयानी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें