फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक रद्द की तीन निजी ट्रेनों की सेवाएं, बुक किए गए टिकटों का मिलेगा पूरा रिफंड

Tue, 07 Apr 2020 06:44 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक अपनी तीन निजी ट्रेन सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है। वर्तमान समय में आईआरसीटीसी देश में तीन निजी ट्रेनों का संचालन करती है। इस फैसले के बाद इन तीनों ट्रेनों को 30 अप्रैल तक निलंबित किया जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


इन तीन ट्रेनों के लिए बुकिंग को पहले केवल 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण बंद कर दिया गया था, लेकिन लॉकडाउन की अवधि के बाद यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की अनुमति थी। आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली ये तीन ट्रेनें, वाराणसी-इंदौर मार्ग पर चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस है।

अधिकारियों ने कहा कि 30 अप्रैल तक ट्रेनों को नहीं चलाने का निर्णय यह ध्यान में रखते हुए लिया गया कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही हैं। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने कहा कि उस अवधि के दौरान टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें