आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन के बीच यात्रियों के लिए संभावित लड़ाई पर चिंता जताई है। जल्द ही वंदे भारत ट्रेन और तेजस एक्सप्रेस को मुंबई और अहमदाबाद के बीच एक ही रूट पर समान समय में शुरू किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अगस्त और सितंबर में दो पत्रों में कहा था कि समय में टकराव तेजस एक्सप्रेस को शुरू करने के उद्देश्य के विपरीत होगा जो रेलवे की प्रीमियम कॉर्पोरेट ट्रेन है।
हालांकि आईआरसीटीसी से किसी ने भी इस मामले पर अभी तक टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को अवगत कराया है कि उसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत से तेजस एक्सप्रेस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
आईआरसीटीसी रेलवे को संभावित नुकसान का अंदेशा जताया
यात्री संख्या में संभावित नुकसान के डर से आईआरसीटीसी ने रेलवे से कहा है कि उसने काफी प्रयासों और ट्रेन के किराए और सेवाओं दोनों में बदलाव करके इस ट्रेन के लिए ग्राहक तैयार किए हैं। तेजस एक्सप्रेस जहां अहमदाबाद से सुबह 6:40 बजे प्रस्थान करती है और 1:05 बजे मुंबई पहुंचती है, वहीं दूसरी दिशा से यह मुंबई सेंट्रल से 3:45 बजे प्रस्थान करती है और 10:10 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। प्रस्तावित समय के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 7:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी पर यह मुंबई सेंट्रल से दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करेगी और रात 9:05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
तेजस के मुकाबले वंदे भारत में लगेगा कम समय
दोनों ट्रेनों का अंतर दोनों दिशाओं में 45 मिनट से 75 मिनट तक होगा और वंदे भारत एक्सप्रेस का रन टाइम भी कम होगा, क्योंकि तेजस एक्सप्रेस की तुलना में दोनों तरफ से लगभग 6.25 से 6.50 घंटे लगते हैं। इस वजह से ये ट्रेन अधिक प्रभावित होगी। आईआरसीटीसी ने दो संचारों में कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत इस क्षेत्र में समान समय के साथ और पहले से चल रही तेजस एक्सप्रेस के साथ प्रतिस्पर्धा करने से आईआर के माध्यम से एक प्रीमियम कॉर्पोरेट ट्रेन शुरू करने का उद्देश्य ही प्रभावित होगा।
तेजस की पहले से ही कर्णावती एक्सप्रेस से प्रतिस्पर्धा
आईआरसीटीसी ने एक पत्र में रेलवे बोर्ड से कहा, चूंकि वंदे भारत रेक पहली बार इस खंड में पेश किया जाएगा, यह तेजस की नवीनता को और खराब कर देगा, जो पहले ही राजधानी तेजस रेक के संचालन से खराब हो चुका है। इसने यह भी कहा कि तेजस एक्सप्रेस पहले से ही कम लागत वाली एसी डबल डेकर और एक ही मार्ग पर अच्छी तरह से स्थापित और लोकप्रिय कर्णावती एक्सप्रेस से प्रतिस्पर्धा कर रही है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम भारतीय रेलवे की दो निजी ट्रेनों - लखनऊ- नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और और अहमदाबाद - मुंबई तेजस एक्सप्रेस का संचालन करती है।
महामारी के बाद से तेजस ट्रेनें लाभदायक नहीं रही हैं, जबकि लखनऊ-दिल्ली तेजस ट्रेन ने 2019-20 में 2.33 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। लेकिन 2020-21 में 16.69 करोड़ रुपये और 2021-22 में 8.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह मुंबई-अहमदाबाद तेजस ट्रेन को 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में क्रमश: 2.91 करोड़ रुपये, 16.45 करोड़ रुपये और 15.97 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।