फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने पेश किया पितृ पक्ष का स्पेशल पैकेज

विज्ञापन
वाराणसी का एक घाट। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
पितृ पक्ष माह के लिए आईआरसीटीसी ने खास पैकेज की घोषणा कर दी है। आईआरसीटीसी अगले हफ्ते से वाराणसी और गया में पिंडदान करने के लिए जान वाले यात्रियों के लिए एक विशेष पैकेज प्रदान करेगी। इस पैकेज में यात्रियों को गया में पिंडदान, पूजा आदि की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज के तहत लोगों को एसी टैक्सी के जरिए वाराणसी से गया तक ले जाया जाएगा। जहां उन्हें पिंडदान संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

गया का विष्णु पद मंदिर, जहां सभी को मिलता का मोक्ष। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

कहां-कहां दर्शन की सुविधा मिलेगी
 

आईआरसीटीसी ने पितृ पक्ष को ध्यान में रखते हुए ये पैकेज पेश किया है, जिसमें यात्रियों को गया में पिंडदान, बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन, पूजा, बोधि वृक्ष के दर्शन, विष्णुपाद मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इतना ही नहीं पैकेज के तहत यात्रियों को वाराणसी के प्रसिध मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्री यहां गंगा घाट दर्शन और गंगा आरती का आनंद भी उठा सकते हैं। 

 

irctc

कितना खर्च आएगा और क्या सुविधा होगी

इस पैकेज में यात्रियों के ठहरने और डिनर की सुविधा भी शामिल है। यात्रियों को थ्री स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, एसी टैक्सी के जरिए यात्रा, डिनर आदि की सुविधा मिलेगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 12,400 रुपए का पैकेज है। वहीं तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 9,200 रुपए का खर्च आएगा।

 

विज्ञापन

वाराणसी का एक घाट। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

कैसे और कहां से कर सकते हैं बुकिंग

आईआरसीटीसी के चीफ रिजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पितृ पक्ष में यात्रियों के लिए विशेष पैकेज जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पैकेज के तहत यात्रियों को वाराणसी के घाट पर घूमाया भी जाएगा। यात्रियों को वाराणसी से गया एसी टैक्सी से ले जाया जाएगा। जहां वह पिंडदान, बोधि वृक्ष, विष्णुपाद मंदिर दर्शन आदि कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग इस पैकेस का लाभ उठाना चाहते हैं, वह गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय पर बुकिंग करवा सकते हैं। इसके साथ ही यात्री आईआरसीटीसी का वेबसाइट पर ऑनलाइन इसकी पुकिंग करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें