फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRBn personnel shot dead: आईआरबी जवान को उसके साथी ने ही मारी गोली, बीती रात हुई थी बहस

Sat, 12 Nov 2022 03:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

एटे ने कहा कि मोमाई को नाहरलगुन में टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (TRIHMS) ले जाया गया, जहां उन्हें ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईटानगर के पास दोईमुख में राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) में तैनात इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के एक जवान ने अपने एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोईमुख थाना प्रभारी इन्या एते ने बताया कि द्वितीय आईआरबीएन दीयुन के हेड कांस्टेबल वांग्रू ताइदोंग ने कांस्टेबल चिंगरी मोमाई पर अपनी सर्विस राइफल से दो राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


एटे ने कहा कि मोमाई को नाहरलगुन में टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (TRIHMS) ले जाया गया, जहां उन्हें ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हम शूटिंग के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं। एटे ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था। यदि वह उचित मानसिक स्थिति में नहीं था, तो उसे सेवा में नहीं होना चाहिए था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और दो खाली पेटी और 28 जिंदा राउंड के साथ हथियार को जब्त कर लिया। मृतक के शव को आरकेएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें