फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के न्योते पर भारत आ रहे हैं ईरानी राष्ट्रपति, पाक की टेंशन बढ़ना तय

Wed, 14 Feb 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी गुरुवार को भारत आ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण के बाद भारत यात्रा पर आ रहे हैं इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम चाबहार बंदरगाह का नया यातायात मार्ग अब खुल गया है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बीते साल दिसंबर में परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया है। 

इस बंदरगाह के चालू होने से भारत, अफगानिस्तान और ईरान के बीच नए रणनीतिक रूट की शुरुआत हुई। इसमें पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं होगी। ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में स्थित इस बंदरगाह के उद्घाटन के मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहीं थीं। 
विज्ञापन


बता दें कि चाबहार परियोजना भारत के लिए अहम है क्योंकि इसके जरिए भारत सीधा अफगानिस्तान तक अपना सामान पहुंचा सकेगा। जो कि अबतक पाकिस्तान के जरिए अफगानिस्तान तक सामान पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें