फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindhu: 'आंखों के सामने उड़ती रहीं मिसाइलें, छह तो ऐसे गईं...,' भारत लौटे बुजुर्ग ने सुनाई आपबीती

Tue, 24 Jun 2025 12:24 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत अपने नागरिकों को सुरक्षित देश वापस लाया। इसी कड़ी में इस्राइल से लौटे एक बुजुर्ग दंपति ने कहा कि वहां सिर के ऊपर से छह मिसाइलें गुजरीं, जिससे जान का खतरा था। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन
भारत लौटे बुजुर्ग ने सुनाई आपबीती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को इस्राइल से भारत लौटे 161 भारतीय नागरिकों में एक बुजुर्ग दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वहां हालात अचानक बिगड़ गए थे और हर समय धमाकों की आवाजें सुनाई देती थीं। ऐसे में भारत सरकार ने हमें सुरक्षित निकाल लिया, इसके लिए हम बहुत आभारी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे त्रयंबक कोले ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले डेढ़ महीने से इस्राइल में थे। वह अपने बेटे के घर गए थे, जहां हाल ही में उनके पोते का जन्म हुआ है। लेकिन अचानक हालात खराब हो गए। उन्होंने कहा कि कभी भी धमाकों की आवाज सुनाई देती थी। हम बहुत डर गए थे। अब हम सुरक्षित लौट आए हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद। हमारे बेटे का परिवार वहीं रहेगा, लेकिन हम लौट आए हैं।

ऐसे निकली छह मिसाइलें
त्रयंबक कोले की पत्नी ने भी वहां के हालात बयान करते हुए कहा कि हमने आसमान में मिसाइलें देखीं। हमारे सिर के ऊपर से बिल्कुल मिसाइलें निकल गईं। हम छिपे हुए थे, तभी यह देखा। बहुत डर लग रहा था। भारत सरकार ने हमें सुरक्षित निकाल लिया, इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं।"
विज्ञापन


ईरान से भी जारी है भारतीयों की वापसी
पश्चिम एशिया में सिर्फ इस्राइल ही नहीं, बल्कि ईरान से भी भारत सरकार अपने नागरिकों को निकाल रही है। मंगलवार सुबह ईरान के मशहद से एक विशेष विमान के जरिए 292 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष उड़ान 24 जून की सुबह 3:30 बजे दिल्ली पहुंची।

ये भी पढ़ें: विभिन्न देशों के साथ बहुदलीय मैत्री समूह बनाएगा भारत, ओम बिरला बोले- राजनीतिक दलों से चर्चा जल्द

13 जून से भड़का ईरान-इस्राइल टकराव
पश्चिम एशिया में तनाव की शुरुआत 13 जून को हुई थी, जब इस्राइल ने 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़े हमले किए। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3' के तहत इस्राइल पर बड़े स्तर पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में इस्राइल के फाइटर जेट्स के फ्यूल प्लांट और ऊर्जा आपूर्ति केंद्रों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका ने भी दिखाया सख्त रुख
तनाव और बढ़ गया जब अमेरिका ने 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के तहत ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। इसके बाद ईरान ने कतर और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं। इनमें कतर स्थित अल उदीद एयरबेस भी शामिल है, जो इस क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिश्वत लेते हुए सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर गिरफ्तार; ठाणे की इमारत की छत टूटी

भारत की सतर्कता से नागरिक सुरक्षित लौटे
ऐसे माहौल में भारत सरकार का 'ऑपरेशन सिंधु' लगातार जारी है, जिसके तहत भारतीय नागरिकों को युद्धग्रस्त इलाकों से सुरक्षित निकाला जा रहा है। विदेश मंत्रालय और दूतावास की निगरानी में यह अभियान चल रहा है। अभी और भी भारतीयों की वापसी की उम्मीद है। सरकार ने नागरिकों से फिलहाल वेस्ट एशिया की यात्रा टालने की अपील भी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें