फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: ‘हम जिम्मेदार नहीं, हमला करने वाले भुगतें परिणाम’; पश्चिम एशिया जंग पर ईरान के महावाणिज्यदूत की दो टूक

Tue, 24 Mar 2026 12:16 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पश्चिम एशिया संघर्ष पर ईरान ने खुद को वैश्विक आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार मानने से इनकार किया है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्यदूत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील की।

विज्ञापन
सईद रजा मोसयेब मोतलाघ, ईरान के महावाणिज्यदूत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने वैश्विक आर्थिक संकट की आशंकाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्यदूत सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने साफ कहा है कि ईरान किसी भी स्थिति में दुनिया की आर्थिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार नहीं है।

विज्ञापन


'हमने सिर्फ आत्मरक्षा की'
महावाणिज्यदूत सईद रजा ने कहा कि ईरान ने केवल आत्मरक्षा में कदम उठाए हैं। उनके अनुसार, हमला करने वाले देशों को ही इसके परिणामों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा हमने पहले ही चेतावनी दी थी, इसके बावजूद हम पर हमला किया गया। ऐसे में युद्ध के परिणामों के बारे में उन्हें पहले सोचना चाहिए था।
 

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने वैश्विक समुदाय से अपील करते हुए कहा कि केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस पक्ष के साथ संवाद करना चाहिए जिसने युद्ध शुरू किया और उसे ऐसे कदमों से रोकना चाहिए।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के नियमों का हवाला
ईरान ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी देशों को मिलकर जिम्मेदार पक्ष को जवाबदेह बनाना चाहिए। महावाणिज्यदूत ने कहा कि इतिहास में कई बार ताकतवर देशों ने अन्य देशों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इस बार उन्हें एक मजबूत और विरोध करने वाले राष्ट्र का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी देश के खिलाफ इस तरह की एकतरफा सैन्य कार्रवाई को रोकना जरूरी है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव और जवाबदेही तय करना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें