फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकबाल कासकर का खुलासा- कराची में रह रहा है दाऊद, पाकिस्तान में हैं 4 ठिकाने

Fri, 22 Sep 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की हिरासत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के छोटे भाई ने दाऊद के ठिकानों के बारे में खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इकबाल कासकर ने दाऊद के चार ठिकानों के बारे में ठाणे पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
Yes he (Iqbal Kaskar) did say that: DCP Abhishek Trimukhe (crime branch, Thane) on Dawood Ibrahim being in Pakistan pic.twitter.com/q7Z514LFP7 — ANI (@ANI) September 21, 2017

इकबाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई दाऊद के पाकिस्तान में चार ठिकानें हैं और इस वक्त दाऊद कराची में रह रहा है। दाऊद के बारे में और जानकारी के लिए मुंबई पुलिस और आईबी मिलकर इकबाल कासकर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इकबाल को ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने बीते सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। 

बता दें कि इकबाल कासकर पर एक बिल्डर से उगाही की धमकी देने का आरोप है। इकबाल कासकर गैंग के कुछ लोगों ने एक बिल्डर को फोन पर धमकी देकर फिरौती की मांग की थी। कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

इकबाल कासकर मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रहता है और प्रापर्टी का बिजनेस करता है। कहा जाता है कि इकबाल अपने भाई डॉन दाऊद इब्राहिम की धौंस देकर लोगों को धमकाता था लेकिन, कभी सीधे तौर पर वह पकड़ में नही आया। लेकिन, सबूत हाथ लगने के बाद एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने सोमवार की रात इकबाल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें