फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intelligence Bureau: तपन कुमार डेका इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक और परमेश्वरन अय्यर नीति आयोग के सीईओ नियुक्त

Fri, 24 Jun 2022 10:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Intelligence Bureau - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटेलिजेंस ब्यूरो के विशेष निदेशक आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।  1988 बैच (41RR) के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी डेका को 2021 में पुलिस महानिदेशक स्तर के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। 
विज्ञापन




परमेश्वरन अय्यर को नीती आयोग के सीईओ नियुक्त
साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग (NITI Aayog) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। वह अमिताभ कांत का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है। इस बीच, सामंत कुमार गोयल को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख के रूप में एक साल का विस्तार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एम्स के कार्यकारी निदेशक पद के लिए प्रस्ताव को मंजूरी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने एम्स भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, ऋषिकेश, गुवाहाटी, अवंतीपोरा और दरभंगा के कार्यकारी निदेशक पद के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें