फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Personnel Ministry order: IPS अधिकारी मनोज यादव होंगे रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख, संजय चंदर की लेंगे जगह

Wed, 19 Jul 2023 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आरपीएफ के महानिदेशक के पद पर मनोज यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 जुलाई, 2025 तक अपनी सेवा देंगे।  
 
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। हरियाणा कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे संजय चंदर का स्थान लेंगे।

आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आरपीएफ के महानिदेशक के पद पर यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 जुलाई, 2025 तक अपनी सेवा देंगे।  

विज्ञापन

एनडीएमए का सलाहकार नियुक्त

वहीं, एक अन्य आदेश के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक शफी अहसान रिजवी को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का सलाहकार नियुक्त किया गया है। 

सीबीआई के संयुक्त निदेशक राजेश प्रधान बने

इसके अलावा, एसीसी ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में राजेश प्रधान की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक रहेगा। बता दें, महाराष्ट्र कैडर के 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी प्रधान वर्तमान में सीबीआई में उप महानिरीक्षक हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें