आईपीएल के बढ़ते रोमांच के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के आरोप में 10 लोगों को हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सोमवार की शाम सूचना मिली थी कि हैदराबाद के बचुपल्ली में एक घर में आईपीएल 2023 में सट्टा लगाने का खेल चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर गिरोह के 10 लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 66 लाख रुपये नकद के साथ लाइन बोर्ड, सेल फोन, लैपटॉप, टीवी, सीपीयू समेत लगभग एक करोड़ रुपये की अन्य चीजें जब्त की हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक इस गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सट्टे की व्यवस्था करने वाला पांडु विजयवाड़ा का रहने वाला है, जो फरार है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश में जुटी हुई है।