फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाषा विवाद को लेकर निवेशक केडिया के कार्यालय में तोड़फोड़; 'एक्स' पर कहा था- नहीं सीखूंगा मराठी

Sat, 05 Jul 2025 02:28 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच निवेशक सुशील केडिया के मुंबई स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। उन्हें पहले से ही धमकियां मिल रही थी क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट किया था कि वे मराठी नहीं सिखेंगे।
विज्ञापन
निवेशक सुशील केडिया - फोटो : X (@sushilkedia)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के वर्ली इलाके में शनिवार को अज्ञात लोगों ने निवेशक सुशील केडिया के कार्यालय में तोड़फोड़ की। साथ ही, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के समर्थन में नारे लगाए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग सुबह केडिया के कार्यालय पहुंचे और पथराव किया। हमलावर मराठी के समर्थन में नारे लगा रहे थे और राज ठाकरे की प्रशंसा कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पांच मनसे समर्थकों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Raj Uddhav Thackeray: क्या राजनीतिक रूप से एक हो पाएंगे राज-उद्धव, कैसे हुई साथ आने की शुरुआत; अब आगे क्या?

केडिया के पोस्ट के बाद मिली रही थी धमकी 

दरअसल, केडिया ने राज ठाकरे को चुनौती दी थी और कहा था कि वह मराठी नहीं सीखेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि मुंबई में 30 साल रहने के बाद भी मुझे मराठी नहीं आती है । जब तक आप जैसे लोगों को मराठी मानुष के बचाव का दिखावा करते रहेंगे, तब तक मैंने प्रतिज्ञा ली है कि मैं मराठी नहीं सीखूंगा। एक्स हैंडल पर अपनी पोस्ट को लेकर केडिया को धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने उनके सेंचुरी बाजार स्थित कार्यालय को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें