फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा हत्याकांड: जांच केवल 'लव ट्रायंगल' तक सीमित नहीं, कल किया जाएगा क्राइम सीन रीक्रिएट, मेघालय DGP का बयान

Mon, 16 Jun 2025 10:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।

सार

मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड में केवल 'लव ट्रायंगल' को वजह नहीं मान रही है, बल्कि कई अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। राजा की हत्या हनीमून के दौरान 23 मई को की गई थी, जिसके आरोपी उनकी पत्नी सोनम, उसके प्रेमी और तीन सुपारी किलर गिरफ्तार हुए थे। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
1 of 9
सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इदाशिशा नोंगरांग ने सोमवार को कहा कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच केवल 'लव ट्रायंगल' यानी त्रिकोण प्यार तक सीमित नहीं है। जांच अधिकारी इस मामले में कई अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं।

राजा की हत्या 23 मई को उस वक्त कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी सोनम के साथ पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य में हनीमून पर थे। इस हत्या के सिलसिले में 9 जून को सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की पकड़ में सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
हरसंभव एंगल से जांच कर रही पुलिस: डीजीपी
डीजीपी नोंगरांग ने पीटीआई से कहा, हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और बातें भी हैं। यह असामान्य है कि शादी के कुछ ही दिनों में पत्नी (सोनम) को अपने पति से इतनी नफरत हो जाए। उन्होंने कहा, हम इस हत्या के हरसंभव कोण की जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और अब बाकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। हमारे पास एक मजबूत मामला है। 

ये भी पढ़ें: सोनम के भाई को किया शिलांग पुलिस ने तलब; जिस हथियार से हुई राजा की हत्या, देखें उसकी तस्वीर
विज्ञापन

3 of 9
मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम - फोटो : अमर उजाला
राजा रघुवंशी और सोनम की 11 मई को हुई थी शादी
सोनम (25 वर्षीय) और राजा (29 वर्षीय) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। दोनों 21 मई को असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे। 23 मई को दोनों शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा में एक होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे।
 

4 of 9
इंदौर कपल कांड - फोटो : अमर उजाला
गहरी खाई में मिला था राजा का सड़ा-गला शव
राजा का सड़ा-गला शव 2 जून को वेसाउडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। सोनम का पता नहीं चल रहा था, लेकिन 9 जून को अचानक वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और आत्मसमर्पण कर दिया। इसी दिन पुलिस ने उसके प्रेमी और तीन हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 9
मेघालय की डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग - फोटो : एएनआई (फाइल)
कल क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा: मेघालय पुलिस
डीजीपी ने कहा कि सोनम ने पूछताछ में बताया कि राजा के गहने जो गायब थे, वे एक 'खास जगह' पर रखे हैं। उन्होंने कहा, हम अब इस दिशा में भी जांच करेंगे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सोहरा लाया जाएगा, ताकि वारदात को फिर से दिखाया जा सके यानी क्राइम सीन रीक्रिएट किया जा सके।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीनों आरोपियों का वीडियो भी आया सामने
विज्ञापन

6 of 9
इस हथियार से मारा था राजा को। - फोटो : अमर उजाला
राजा के सिर पर माछेती से किया गया था हमला
पुलिस के मुताबिक, राज के तीन दोस्त जो हत्यारे थे, उन्होंने वेसाउडोंग झरने की पार्किंग में सोनम के सामने राजा के सिर पर माछेती (एक तेज धार वाला हथियार) से हमला किया और फिर उसके शव को गहरी खाई में फेंक दिया। हत्या के बाद सोनम मेघालय से भाग गई। वह टैक्सी, बस और ट्रेन से असम, पश्चिम बंगाल, बिहार होते हुए इंदौर पहुंची। हालांकि उसने सोहरा के होमस्टे में अपना मंगलसूत्र और एक अंगूठी अपने ट्रॉली बैग में छोड़ दी थी। पुलिस को उस पर शक तब हुआ जब ये चीजें बरामद हुईं।
विज्ञापन

7 of 9
सीढ़ियां चढ़ते राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला
राजा-सोनम का नया वीडियो आया सामने
इस बीच, एक पर्यटक ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनम और राजा को साथ जाते देखा गया। यह वीडियो वारदात से कुछ घंटे पहले का था, जिसमें दोनों नोंग्रियाट गांव के ऊपर की ओर चढ़ते दिख रहे हैं। वीडियो में सोनम काली पैंट और सफेद फुल-स्लीव्स शर्ट पहने हुए दिख रही है, जो बाद में घटनास्थल से बरामद हुई थी। वह राजा से कुछ कदम आगे चल रही थी। पुलिस ने पुष्टि की कि वीडियो असली है। 

ये भी पढ़ें: राजा और सोनम की वारदात से ठीक पहले की झलक, पर्यटक के कैमरे में घाटी की ओर जाते दिखे; VIDEO
 

8 of 9
सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
सोनम ने कबूल किया हत्या की साजिश में थी शामिल: पुलिस
पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिएम ने बताया कि सोनम ने यह कबूल कर लिया है कि वह अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल थी। उन्होंने कहा, शुरू में हमें लगा कि सोनम और उसके प्रेमी राज ने सुपारी किलर हायर किए थे, लेकिन बाद में पता चला कि ये तीनों हत्यारे राज के करीबी दोस्त थे और उन्होंने अपने दोस्त के लिए राजा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

9 of 9
शिलांग के थाने में चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
राजा की हत्या के लिए गुवाहाटी से खरीदा था हथियार
मामले की जांच कर रही एसआईटी ने असम सहित उन राज्यों की पुलिस से भी मदद मांगी है, जहां आरोपी हत्या से पहले और बाद में गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई माछेती गुवाहाटी से खरीदी गई थी, जहां हत्यारे एक रात रुके थे। उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डीएनआर मराक ने बताया कि तीनों हत्यारे और वह जोड़ा लगभग एक ही समय पर शिलांग पहुंचे थे और फिर वहां से करीब 65 किलोमीटर दूर सोहरा गए थे।

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें