फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep-Vanshika: कुलदीप ने मंगेतर वंशिका के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, कुछ देर बाद डिलीट किया पोस्ट, देखें

Mon, 16 Jun 2025 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कुलदीप ने इस पोस्ट के कुछ देर बाद रवींद्र जडेजा के साथ लंदन की गलियों में ब्रोमांस की तस्वीरें जरूर साझा की हैं। दोनों फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लंदन में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप वंशिका - फोटो : instagram
एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका के साथ पहले तस्वीर साझा की और फिर कुछ देर बाद उन्होंने उसे डिलीट भी कर लिया। यह घटना रविवार की है। रविवाद देर रात कुलदीप ने वंशिका के साथ नदी किनारे चलने की तस्वीर साझा की। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की थीं। इसमें वंशिका सफेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, कुलदीप ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह क्लासी दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में भारतीय स्पिनर ने लिखा- यू एंड मी फॉरएवर (आप और में हमेशा)। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने इंस्टाग्राम से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से नहीं बच सकीं। फैंस ने सोशल मीडिया पर कुलदीप के ऐसा करने पर उन्हें ट्रोल भी किया है। 

विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप ने वंशिका के साथ यही दो तस्वीरें डाली थीं और फिर बाद में डिलीट कर लिया - फोटो : instagram
हालांकि, कुलदीप ने इस पोस्ट के कुछ देर बाद रवींद्र जडेजा के साथ लंदन की गलियों में ब्रोमांस की तस्वीरें जरूर साझा की हैं। दोनों फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लंदन में हैं। 20 जून से लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। उन्होंने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ भी तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- लंदन का हर किनारा कोई न कोई कहानी कहता है।


विज्ञापन

3 of 4
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप और वंशिका की चार जून को लखनऊ स्थित होटल में सगाई हुई। वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं। वंशिका का पूरा नाम वंशिका चड्ढा है और वह कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं। लखनऊ के एक होटल में हुआ यह सगाई समारोह का आयोजन बेहद निजी रहा। समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। समारोह बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में हुआ। सगाई समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी पहुंचे। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्टार स्पिनर कुलदीप ने इस संस्करण मे 15 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन

4 of 4
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं वंशिका?
कानपुर के श्यामनगर लालबंगला निवासी वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। करीबी मित्र ने बताया कि सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई की है। पहले जून में ही सगाई के बाद दोनों की शादी होनी थी, लेकिन कुलदीप के इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने के कारण अब शादी बाद में होगी। शादी की तारीख अभी तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इसी साल के आखिरी तक शादी कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें