फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरतजहां केस: 5 में से एक फाइल मिली, आयोग ने सौंपी जांच रिपोर्ट

Wed, 15 Jun 2016 11:01 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इशरत जहां मामले से संबंधित लापता फाइलों की जांच कर रहे एक सदस्यीय जांच आयोग ने कहा है कि सितंबर 2009 में कागजात ‘जाने या अनजाने में हटाये गए या खो गए’। इस दौरान कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम गृहमंत्री थे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बीके प्रसाद ने केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि गृह मंत्रालय से गुम हुए इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ मामले से संबंधित पांच दस्तावेजों में से केवल एक दस्तावेज मिला है।

जांच समिति ने कहा है, ‘जाहिर है कि दस्तावेज जानबूझकर या अनजाने में हटाए गए या खो गए।’ हालांकि जांच आयोग ने रिपोर्ट में चिदंबरम या तत्कालीन यूपीए सरकार के किसी अन्य व्यक्ति का कोई उल्लेख नहीं किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता चिदंबरम उस समय गृहमंत्री थे। तत्कालीन गृह सचिव जीके पिल्लै समेत 11 सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के बयानों पर आधारित 52 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि दस्तावेज 18 से 28 सितंबर, 2009 के बीच लापता हो गए थे।
 
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने कहा साबित करो नागरिकता

एक असामान्य घटना में गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई आवेदक से सूचना हासिल करने से पहले अपनी नागरिकता साबित करने को कहा है।

आरटीआई आवेदक ने  गृह मंत्रालय से इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ से जुड़ी गायब फाइलों से संबंधित मामले को देखने वाली एक सदस्यीय समिति की ओर से दायर रिपोर्ट के प्रति और जांच समिति की अध्यक्षता कर रहे गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव बीके प्रसाद को दिए सेवा विस्तार से जुड़ी फाइल की नोटिंग का ब्यौरा था।

मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है कि आवेदक साबित करे कि वह भारतीय नागरिक है। सूचना के अधिकार के तहत केवल भारतीय नागरिक ही सूचना मांग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें