फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छात्र ने खुद जांच ली अपनी कॉपी, खुद को दिए 100 में से 100 नंबर

Wed, 15 Jun 2016 08:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के टॉपर्स घोटले की जांच अभी चल ही रही है कि ऐसे में छात्रों से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। यह मामला गुजरात का है, जहां अहमदाबाद में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने खुद अपना ही पेपर चेक कर लिया।
विज्ञापन


छात्र ने अर्थशास्त्र का पेपर चेक कर खुद को 100 में से 100 मार्क्स दिए। हालांकि उसके फर्जीवाड़े की पोल जल्दी खुद गई।

गुजरात के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने एक छात्र हर्षद सार्वैया के खिलाफ नकल करने का मामला दर्ज कराया है।

जीएसएचएसबी के परीक्षा सचिव जी.डी. पटेल का कहना है हर्षद सर्वैया ने अपने अर्थशास्त्र के पेपर को खुद ही जांच कर स्वयं को ये अंक दिए। जिस कारण उनके खिलाफ नकल करने का  मामला दर्ज कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड ने शुरू की मामले की जांच

परीक्षा सचिव ने बताया कि परीक्षकों को हर्षद के भूगोल के अंकों मे गड़बड़ी होने की आशंका थी। हर्षद के अर्थशास्त्र में 100 में से 100 मार्क्स आए जबकि भूगोल में मात्र 34 अंक ही प्राप्त हुए।

जब उनकी सभी कॉपियों को दोबारा से चेक किया गया तो पाया कि हर्षद ने अर्थशास्त्र के गलत फॉमूर्लों और गलत जवाबों पर भी खुद को पूरे के पूरे अंक दिए हुए थे और संदेह से बचने के लिए हर्षद ने अपनी कॉपी के मुख्य पृष्ठ पर अपने अंकों का टोटल भी नही किया था। सात शिक्षकों के समूह ने कॉपी का आंकलन किया तो उन्होंने अंकों में गड़बड़ी पाई और इसकी सूचना अपने संबंधित अधिकारी को दी।

परीक्षा अधिकारी का कहना है कि इस मामले में हर्षद को परीक्षा सुधारों समिति के समक्ष तलब किया जाएगा। अगर वह दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें