फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई में रिश्वत का खेल डीएसपी, इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2021 04:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

सीबीआई ने एजेंसी के अंदर रिश्वतखोरी का कारोबार करने वाले अपने ही अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने सीबीआई के डीएसपी आरके ऋषि और इंस्पेक्टर कपिल धनखड़ को एक वकील के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारियों ने 4,300 करोड़ रुपये के बैंक लोन की हेराफेरी में कंपनियों की मदद की। तीनों को सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया।
 
उधर, सीबीआई ने ऋषि के यूपी स्थित सहारनपुर और उनकी पत्नी के रुड़की स्थित घरों पर छापे मारे। सीबीआई ने ऋषि, धनखड़ और वकील मनोहर मलिक सहित डिप्टी एसपी आरके सांगवान और अन्य वकील अरविंद कुमार गुप्ता के खिलाफ जांच को प्रभावित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एफआईआर में श्री श्याम पल्प एंड बोर्ड मिल्स के अतिरिक्त निदेशक मनदीप कौर ढिल्लो और फ्रॉस्ट इंटरनेशनल के निदेशकों सुजय देसाई और उदय देसाई के भी नाम हैं।

एफआईआर में कहा गया है कि स्टेट बैंक के प्रबंधक धनखड़ ने सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर इंस्पेक्टर के तौर पर शामिल होकर ऋषि और सांगवान के साथ मिलीभगत से काम किया।

गोपनीय सूचना लीक करने पर मिलते थे पैसे
एफआईआर के मुताबिक धनखड़, ऋषि और सांगवान को श्री श्याम पल्प के 700 करोड़ के ऋण घोटाले और फ्रॉस्ट इंटरनेशनल के 3,600 करोड़ के ऋण घोटाले में सूचना देने के बदले पैसे मिलते थे। धनखड़ को ऋषि और सांगवान से 10-10 लाख रुपये मिले। वहीं ऋषि को चंडीगढ़ स्थित कंपनी की मदद के बदले मलिक और गुप्ता के जरिये दो बार 15-15 लाख रुपये मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें