फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: तृणमूल नेता अभिषेक को राहत नहीं, चंद्रयान-3 की तैयारी में जुटा इसरो, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Fri, 19 May 2023 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आदेश में कहा गया था कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियां शिक्षक भर्ती घोटाले में उनसे पूछताछ कर सकती हैं। जस्टिस अमृता सिन्हा ने याचिका खारिज करते हुए अभिषेक पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया। 
 
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसी अदालत के पिछले आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी। इस आदेश में कहा गया था कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियां शिक्षक भर्ती घोटाले में उनसे पूछताछ कर सकती हैं। जस्टिस अमृता सिन्हा ने याचिका खारिज करते हुए अभिषेक पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया। 
विज्ञापन


चंद्रयान-3 की तैयारी में जुटा इसरो, जुलाई मध्य में शुरुआत
बंगलूरू। यदि चीजें योजना के अनुसार चलती रहीं तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जुलाई के दूसरे सप्ताह में अपने महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च कर देगा। मिशन के तहत अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की योजना बना रहा है। चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा में लैंडिंग साइट के आसपास के क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए वहां वैज्ञानिक उपकरणों को लेकर जाएगा। 

महाराष्ट्र : हाफ पैंट में श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में तुलजा भवानी मंदिर प्रशासन ने हाफ पैंट या अभद्र कपड़े पहनने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित देवी तुलजा भवानी के प्रसिद्ध मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रबंधन के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने इस बारे में संदेश प्रसारित करने वाले बोर्ड लगाए हैं। 
विज्ञापन


आयुष ग्रिड लॉन्च, मरीजों को आसानी से मिलेगी जानकारी
देश में आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़ने के लिए आयुष ग्रिड सिस्टम लॉन्च किया गया। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालय ने मिलकर आयुष स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली और शिक्षा शिक्षण प्रबंधन प्रणाली को लॉन्च किया। आयुष अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (ए-एचएमआईएस) की वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपने राज्य के गृह जिले में आयुष से जुड़ी किस पद्धति का कौन सा अस्पताल कहां मौजूद है यह जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए रोगी अपना पंजीयन भी करा सकते हैं। यहां आयुष डॉक्टरों को भी एक आईडी दी जाएगी, जिनका इस्तेमाल मरीज के दस्तावेज को इंटरनेट पर सुरक्षित रखने में किया जा सकेगा। 

कोरोना टीके की एंटीजन रचना में बदलाव कर ला सकते हैं अपडेट वर्जन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि दुनिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप सबसे अधिक प्रसारित हो रहे हैं। 2020 में वायरस के जो स्वरूप मिले थे, वह अब मरीजों में दिखाई नहीं दे रहे हैं। भारत सहित सभी देशों में कोरोना के एक्सबीबी से जुड़े स्वरूप ही प्रसारित हैं। ऐसे में कोरोना रोधी टीका की एंटीजन रचना में बदलाव कर अपडेट टीका लाया जा सकता है। टीका में मौजूद विशेष जीव के कमजोर या निष्क्रिय हिस्से को एंटीजन कहा जाता है। भारत के पहले स्वदेशी टीका कोवाक्सिन में कोरोना का वायरस ही एक एंटीजन है। हालांकि उस दौरान प्रसारित स्वरूप वाला यह वायरस था। 

फाइजर ने कुछ दवाओं का इस्तेमाल रोकने को कहा
देश के डॉक्टरों को अलर्ट जारी करते हुए अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने कहा कि उसकी कुछ एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल मरीजों के इलाज में न करें। फाइजर के अनुसार, एंटीबायोटिक मैग्नेक्स, मैग्नेक्स फोर्ट, जोसिन और मैग्ना माइसिन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। कंपनी ने कहा कि भारत में जिस कंपनी के सहयोग से इन दवाओं को बनाया जा रहा था, उक्त कंपनी ने दवा उत्पादन के दौरान कुछ खामी मिलने की सूचना दी है। 

गुजरात :  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पर मामला दर्ज
गुजरात पुलिस ने एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी एसके लंगा के खिलाफ लोक सेवक के रूप में आपराधिक कदाचार में लिप्त होने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, गांधीनगर कलेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए लंगा के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर बुधवार रात गांधीनगर के सेक्टर 7 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

नवेगांव नागझिरा अभयारण्य में बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवेगांव नागझिरा बाघ अभयारण्य (एनएनटीआर) में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, ब्रम्हपुरी रेंज (चंद्रपुर जिला) से दो और बाघिनों को जल्द ही एनएनटीआर में छोड़े जाने की उम्मीद है। एनएनटीआर के क्षेत्र निदेशक जयरामे गौड़ा आर ने कहा कि बाघिन टी-4 को हाल में अपने चार शावकों के साथ घूमते देखा गया है। 

कर्नाटक में युवकों को प्रताड़ित करने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
भाजपा नेताओं नलिन कुमार कतील और डीवी सदानंद गौड़ा के खिलाफ अपमानजनक पोस्टर लगाने के आरोपी दो युवकों की पिटाई के मामले में पुत्तुर ग्रामीण के एसआई श्रीनाथ रेड्डी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की हार के लिए कतील और गौड़ा को जिम्मेदार ठहराते हुए चप्पलों की माला के साथ बैनर लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया था।

भारत में कार और बैटरी बनाने पर विचार कर रही टेस्ला कंपनी
इलेक्ट्रिक कार और बैटरी बनाने पर भारत सरकार की तरफ से दिए जा रहे प्रोत्साहन को देखते हुए टेस्ला भारत में उत्पादन शुरू करने पर विचार कर रही है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के मालिक एलन मस्क ने पहले छूट की मांग करते हुए भारत में निर्माण इकाई लगाने से इन्कार कर दिया था। टेस्ला आयात शुल्क में कटौती चाहती थी, ताकि कारों को भारत में बेचा जा सके। तब केंद्र सरकार ने रियायत देने से इन्कार कर दिया था।

अमेजन के जंगल में गिरा विमान 2 हफ्ते बाद जीवित मिले 4 बच्चे
अमेजन जंगलों में विमान दुर्घटना में लापता हुए नवजात  (11 माह) सहित चार बच्चे जीवित मिले हैं। यह विमान दो सप्ताह पहले क्रैश हो गया था। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बताया, सेना की कठिन खोज के बाद चारों बच्चे सुरक्षित मिले।  इसमें 4 बच्चों समेत 7 लोग सवार थे। सशस्त्र बलों को जंगल में पहले एक नवजात बच्चे की पानी पीने की बोतल और आधा खाया हुआ फल मिला था। सोमवार-मंगलवार को सैनिकों को पायलट व 2 वयस्कों के शव मिले।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें