मोदी सरकार द्वारा पिछले साल की गई नोटबंदी के बाद चलन में मौजूद 500 और 1000 रुपए के नोट कागज के टुकड़े बन गए थे। भारत के लिए खराब हो चुके इन नोटों का इस्तेमाल साउथ अफ्रीका के चुनाव में किया जाएगा।
नोटबंदी: एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने गिनवाए फायदे, शेयर किया वीडियो
कैसे किया जाएगा इस्तेमाल: वेस्टर्न इंडियन प्लाईवुड लिमिटेड नाम के एक केरल के स्टार्टअप ने रिजर्व बैंक से पुराने नोट ले लिए थे। इन नोटों की मदद से प्लाईवुड बनाया जा रहा है। यह काम नोटबंदी के तुरंत बाद शुरू हो गया था। उन प्लाईवुड का इस्तेमाल बैनर बनाने और प्रचार सामग्री तैयार करने के लिए किया जाएगा। साउथ अफ्रीका में 2019 में चुनाव होने हैं, उसमें ही इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी के मार्केटिंग हेड ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने 800 टन पुराने नोट आरबीआई से लिए थे जिनका इस्तेमाल कर प्लाईवुड तैयार किया जा रहा है।