फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्ाारत में बंद हो चुके 500-1000 के नोटों का साउथ अफ्रीका के चुनाव में होगा इस्तेमाल

Fri, 10 Nov 2017 06:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
500-1000 नोट
विज्ञापन
मोदी सरकार द्वारा पिछले साल की गई नोटबंदी के बाद चलन में मौजूद 500 और 1000 रुपए के नोट कागज के टुकड़े बन गए थे। भारत के लिए खराब हो चुके इन नोटों का इस्तेमाल साउथ अफ्रीका के चुनाव में किया जाएगा।
विज्ञापन


नोटबंदी: एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने गिनवाए फायदे, शेयर किया वीडियो

कैसे किया जाएगा इस्तेमाल: वेस्टर्न इंडियन प्लाईवुड लिमिटेड नाम के एक केरल के स्टार्टअप ने रिजर्व बैंक से पुराने नोट ले लिए थे। इन नोटों की मदद से प्लाईवुड बनाया जा रहा है। यह काम नोटबंदी के तुरंत बाद शुरू हो गया था। उन प्लाईवुड का इस्तेमाल बैनर बनाने और प्रचार सामग्री तैयार करने के लिए किया जाएगा। साउथ अफ्रीका में 2019 में चुनाव होने हैं, उसमें ही इनका इस्तेमाल किया जाएगा। 

कंपनी के मार्केटिंग हेड ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने 800 टन पुराने नोट आरबीआई से लिए थे जिनका इस्तेमाल कर प्लाईवुड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व बैंक के पास कितने नोट वापस आए?

नोटबंदी के बाद इसी साल अगस्त में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया था कि बंद किए गए 500 और 1000 के कुल नोटों में से 98.96 प्रतिशत नोट बैंक में जमा हो गए थे। जिनकी कुल वेल्यू 15.28 लाख करोड़ थी।

अब नोटबंदी को एक साल हो चुका है, मोदी सरकार ने इसका जश्न बनाया था वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसको काला दिवस घोषित किया था। मोदी सरकार कहती रही है कि नोटबंदी से कालाधन और आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगी है, वहीं कांग्रेस कहती रही है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें