फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Internet: इंटरनेट पर अब जानकारी खोजना होगा आसान, हिंदी समेत आठ भाषाओं में कर सकेंगे ब्राउजिंग

Thu, 12 Mar 2026 06:01 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी गूगल ने क्रोम ब्राउजर में एआई फीचर्स शामिल करने का एलान किया है। इससे अब यूजर्स हिंदी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी गूगल पर ब्राउजिंग कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Incognito mode browsing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक कंपनी गूगल ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए क्रोम ब्राउजर में सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स शामिल करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को दावा किया कि इस कदम से इंटरनेट ब्राउजिंग अधिक सहज, सुरक्षित और मददगार हो जाएगा। भारत, अमेरिका के बाद इस तकनीक को पाने वाले दुनिया के शुरुआती बाजारों में से एक बन गया है।
विज्ञापन


50 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करेगा गूगल
गूगल ने इस अपडेट के साथ 50 से अधिक भाषाओं के लिए सपोर्ट जारी किया है। इसमें विशेष रूप से हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल जैसी आठ प्रमुख भारतीय भाषाएं शामिल हैं। यह पहल क्षेत्रीय भाषा के उपयोगकर्ताओं के लिए सूचनाओं तक पहुंच को बेहद सरल बना देगी। कंपनी के सबसे उन्नत जेमिनी 3.1 मॉडल पर आधारित ये फीचर्स फिलहाल डेस्कटॉप और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। इसमें एक ब्राउजिंग असिस्टेंट दिया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को बिना टैब बदले सीधे चैट करने की सुविधा देगा। क्रोम का यह इन-बिल्ट एआई लंबे वेब कंटेंट का सारांश तैयार करने, परीक्षाओं के लिए क्विज बनाने और पुराने देखे गए पेजों को याद रखने में मदद करेगा।

बगैर टैब बदले भेज सकेंगे ईमेल
गूगल क्रोम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर चारमेन डिसिल्वा ने कहा, एआई को सीधे क्रोम से जोड़कर हम वेब ब्राउजिंग को पहले से और अधिक सक्रिय बना रहे हैं। जीमेल इंटीग्रेशन के चलते अब यूजर्स को ईमेल भेजने के लिए वर्तमान पेज छोड़ने की जरूरत नहीं होगी, वह साइड पैनल खोलकर ईमेल लिख और भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें