फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘सही मुद्रा’ वाला पोस्ट

Sun, 21 Jun 2020 03:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने योग दिवस पर शेयर की सही मुद्रा वाली पोस्ट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

पूरी दुनिया में रविवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर आपको ढेर सारे वीडियो और तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। इसी बीच मुंबई पुलिस ने भी एक पोस्ट साझा की है। जिसे उसने एक रचनात्मक ट्विस्ट दिया है। 

विज्ञापन

पुलिस विभाग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि वे हर समय सही मुद्रा करने में लगे रहते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शहर ठीक तरह से चले। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें एक पुलिसकर्मी ‘सही मुद्रा’ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


तस्वीर में दिख रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने दोनों हाथ ऊपर खड़े किए हुए हैं। तस्वीर के कैप्शन में पुलिस ने लिखा, ‘कई आसनों में से एक जिसका हम शहर को चालू रखने के लिए अभ्यास करते हैं।’ लोगों को मुंबई पुलिस की यह रचनात्मक पोस्ट काफी पसंद आई है। इसे केवल तीन घंटे में 14,904 लाइक मिल चुके हैं।
विज्ञापन




इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, ‘वे हमें पिता की तरह बचाते हैं।’ यूजर ने इस कमेंट के जरिए बताया कि आज फादर्स डे भी मनाया जा रहा है। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपको बहुत सारे सलाम और आपकी रचनात्मकता को ढेर सारा प्यार।’ एक यूजर ने लिखा, ‘योगा का प्रचार करने का कितना शानदार तरीका है।’ पुलिस की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मुंबई पुलिस सभी प्रकार के आसन और योगासन कहीं भी और कभी भी कर सकती है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें