फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय की गोद लेह में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

Wed, 11 Mar 2020 08:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi yoga
विज्ञापन
इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) का मुख्य कार्यक्रम हिमालय के क्षेत्र में बसे लेह में आयोजित किया जाएगा। लद्दाख क्षेत्र में प्रधानमंत्री के साथ लगभग 15 से 20 हजार लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेंगे।
विज्ञापन


लद्दाख क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के लिए भी मशहूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस क्षेत्र में योग दिवस मनाने से इस क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, ऐसा माना जा रहा है।

पिछले दिनों सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक केंद्र शासित क्षेत्र घोषित कर दिया था और इसके एक हिस्सा रहे लद्दाख को भी एक अलग केंद्र शासित इकाई घोषित कर दिया गया था। केंद्र का दावा है कि उसके फैसले के बाद इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में बढ़ोतरी होगी। इस कार्यक्रम को भी क्षेत्र के आर्थिक विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसोनाइक ने बुधवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 45 मिनट तक योग का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए लगभग अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई शीर्ष संगठनों के भी साथ आने की योजना बनाई गई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें